• Monday, 09 February 2026
क्रिकेट खेलने में हुआ विवाद तो युवक के साथ बेरहमी से किया मारपीट

क्रिकेट खेलने में हुआ विवाद तो युवक के साथ बेरहमी से किया मारपीट

Vikas
बरबीघा
क्रिकेट खेलने को लेकर जब विवाद हुआ तो मुर्गा की दुकान पर मुर्गा खरीदने गए युवक के साथ दोस्तों ने ही बेरहमी से मारपीट की। घायल युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया गया।
इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि खलीलचक गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में गुलशन कुमार नाम के युवक को उसके साथियों ने जब वह मुर्गा खरीदने के लिए एक गांव के दुकान पर गया तो पीछे से हमला कर दिया। रोड से किए गए हमले में युवक के सर पर गंभीर चोट लगी है। उसका इलाज अस्पताल में किया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें महेश राम, श्रवण यादव, इंग्लिश चौधरी सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From