 
                        
        कई स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक हुए पॉजिटिव, जिले में रेमडेसीविर की है व्यवस्था
 
            
                शेखपुरा
शेखपुरा जिले में दूसरे दौर के कोविड-19 संक्रमण में स्वास्थ्य कर्मियों पर भी इसका खासा असर पड़ा है और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सक से प्रभावित हुए हैं।  जिले में 66 स्वास्थ्य कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव मिले और उसमें 19 चिकित्सक भी शामिल है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में बताया गया कि स्वास्थ्य कर्मियों में कोविड-19 जांच कर्मी, डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल है जबकि 19 चिकित्सक विभिन्न अस्पतालों से संक्रमित पाए गए हैं।

बरबीघा में सर्वाधिक 21 स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें से 8 चिकित्सक शामिल हैं। इसी तरह से शेखपुरा सदर अस्पताल में 10 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित दिन में 6 चिकित्सक शामिल हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा में 14 स्वास्थ्य कर्मी जिसमें 4 चिकित्सक शामिल हैं। इसी तरह अरियरी प्रखंड में 7 स्वास्थ्य कर्मी जिसमें एक चिकित्सक शामिल है। शेखुपुरसराय में 5 स्वास्थ्य कर्मी मिले इसमें कोई भी चिकित्सक नहीं है। जबकि चेवाडा में 4 स्वास्थ्य कर्मी पाए गए। घाटकुसुंभा में 5 स्वास्थ्य कर्मी मिले जिसमें अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक भी शामिल हैं।

जिले में रेमडेसीविर की है व्यवस्था
 
                                
                                
                                                जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शेखपुरा जिले में पर्याप्त मात्रा में रेमडेसीविर इंजेक्शन की व्यवस्था है। धर पर एकांत में रहने वाले लोग सावधानी बरतें और ऑक्सीजन का स्तर यदि 5 दिन के अंदर अंदर ज्यादा गिर रहा है तो उन्हें आइसोलेशन केंद्र में भर्ती करायें और नियमानुसार उन्हें रेमडेसीविर इंजेक्शन देने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि रेमडेसीविर इंजेक्शन देने के लिए सरकार का गाइडलाइन है उसी के तहत इसका प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए आइसोलेशन केंद्र पर मरीज को भर्ती होना आवश्यक है। जहां ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है और देखरेख भी हो रही है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            