• Monday, 09 February 2026
मीडिल स्कूल के एचएम को ट्रक ने कुचला, मौत

मीडिल स्कूल के एचएम को ट्रक ने कुचला, मौत

Vikas

शेखपुरा।

बीती रात्रि ट्रक से कुचला कर सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धेवसा डीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवाकर शर्मा की मौत हो गई। वे लगभग 50 वर्ष आयु के थे। स्व शर्मा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के महब्बतपूर गांव निवासी थे।


वे अपनी वाईक पर सवार होकर शेखपुरा बाजार से घर वापस लौट रहे थे। तभी शाहपुर -से गिरियक पथ पर एक ट्रक ने उनकी वाईक में धक्का मार दिया। घटना में शिक्षक का सिर बुरी तरह घायल हो गया।

बाद में नवादा जिले के शाहपुर ओपी पुलिस लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु नवादा भेज दिया। इस घटना पर जिले के विभिन्न शिक्षक संघ के लोंगो , शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From