 
                        
        राशन नहीं बांटने वाले डीलर के घेराव में लॉक डाउन का भी उल्लंघन
 
            
                शेखोपुरसराय
मंगलवार को शेखोपुरसराय प्रखंड के पांची गांव में राशन नहीं बांटने वाले डीलरों का बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने घेराव किया। गांव में 3 डीलर है। तीनों के पास बड़ी संख्या में महिलाएं जुटी और जमकर हंगामा भी किया। आक्रोशित महिलाओं ने डीलरों पर अनाज नहीं बांटने का आरोप लगाया ।


 
                                
                                
                                                इस दौरान ग्रामीण महिलाओं की भीड़ जुटने से लॉक डाउन भी उल्लंघन हुआ। सभी महिलाओं को डीलरों के द्वारा समझाया बुझाया गया। बाद में किसी तरह से सभी को घर भेजा गया। महिलाओं का आरोप था कि डीलर समय पर आनाज नहीं दे रहे हैं और कम आनाज भी दिया जा रहा है।
इस दौरान महिलाएं डीलर प्रदीप प्रसाद, विपिन प्रसाद, सीताराम प्रसाद के घर पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। भीड़ जुटने से लॉक डाउन का भी उल्लंघन हुआ। घटना की जानकारी आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।


इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            