 
                        
        लव, सेक्स, धोखा, जेल और कुंवारी मां से शादी का क्या है मामला
 
            
                लव, सेक्स, धोखा, जेल और कुंवारी मां से शादी का क्या है मामला
शेखपुरा
प्रेम प्रसंग में धोखा खाई लड़की हार नहीं मानी और प्रेमी को झुकना पड़ा। दरअसल यह मामला प्रेम में धोखा का है। चचेरी बहन के देवर ने पहले एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। लड़की जब गर्भवती हो गई तो शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के शादी करने से इंकार करने पर लड़की हार नहीं मानी और शेखपुरा के महिला थाना में प्राथमिकी करा दी।
प्राथमिकी के बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक गुजरात में काम करता है। युवक जेल गया तो उसके होश ठिकाने आए और जेल से छूटने के बाद युवक ने शादी रचा ली। इस दौरान लड़की मां भी बन गई और 6 महीना की एक बच्ची भी उसके गोद में है।
                     
                                
                                
                                                जेल से छूटने के बाद मंदिर में रचाई शादी
बिन ब्याही मां के साथ जेल से छूटने के बाद प्रेमी ने शादी की। यह शादी शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के अरधाैती पोखर पर किया गया। दरअसल यह पूरा मामला शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के सहनौरा गांव का है। यहां के उपेंद्र महतो की पुत्री नीलू कुमारी 20 वर्षीय के साथ चचेरी बहन के देवर लखीसराय के चानन थाना के रेवता निवासी जितेंद्र कुमार 25 वर्षीय ने प्रेम प्रसंग किया और फिर संबंध बनाने के बाद लड़की जब गर्भवती हो गई तो शादी से इंकार कर दिया। प्रेमी के शादी से इंकार करने के बाद महिला थाना में प्राथमिकी कराई गई। थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी के बाद लड़के को 3 माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं प्राथमिकी के बाद जेल से छूटे युवक के होश ठिकाने आ गए और उसने मंदिर में शादी रचा दी। शुक्रवार को यह शादी शेखपुरा के अरधौती पोखर स्थित मंदिर में किया गया। जहां परिवार के लोग भी उपस्थित थे।
                            
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            