• Monday, 09 February 2026
चौक चौराहे, रेलवे स्टेशन पर लोगों को पकड़कर किया जा रहा कोविड-19 जांच

चौक चौराहे, रेलवे स्टेशन पर लोगों को पकड़कर किया जा रहा कोविड-19 जांच

Vikas

चौक चौराहे, रेलवे स्टेशन पर लोगों को पकड़कर किया जा रहा कोविड-19 जांच

शेखपुरा

जिले में कोविड-19 जांच में रफ्तार देखी जा रही है। जांच में रफ्तार लाने के लिए चौक चौराहे पर कोविड-19 जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर के चांदनी चौक पर कोविड-19 जांच का अभियान शुरू किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की कोविड-19 जांच की जा रही है।

शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर भी कई लोगों का कोविड-19 जांच किया गया। रेलवे स्टेशन पर 54 लोगों का कोविड-19 जांच हुआ जिसमें 21 लोग कोलकाता से आए हुए थे और 2 लोग दिल्ली से आए हुए थे। इसी तरह चांदनी चौक पर जांच अभियान शुरू किया गया। इस जांच अभियान में स्वास्थ्य कर्मी के रूप में अभिषेक कुमार, रेखा कुमारी, आबिद अली, धनंजय, मनोज कुमार इत्यादि शामिल हुए हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी कोविड-19 जांच अभियान चलाया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From