• Monday, 28 July 2025
कृषि जागरूकता महा अभियान-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम

कृषि जागरूकता महा अभियान-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त शेखपुरा ने आज संयुक्त कृषि भवन दीप-प्रज्ज्वलित कर कृषि जागरूकता महा अभियान-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किए। इसका मुख्य उद्देश्य रबी मौसम की खेती एवं अन्य कृषि कार्य के लिए जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का शत्-प्रतिशत निर्देश लक्ष्य को पूरा करना।


सभी कृषि प्रखंड पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार को धरातल पर उतारने का जिक्र किये। जिला कृषि पदाधिकारी लाल बच्चन राम रब्बी उत्पादन कार्यक्रम 2019 का संबोधन एवं मार्ग-दर्शन दिया गया। सभी 06 प्रखंडों में 22.10.2019 से 28.10.2019 तक प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण एवं 23.10.2019 से 29.10.2019 तक उपादान निरंतर की तिथि निर्धारित है। सभी प्रखंडों में बीज वितरण का लक्ष्य दे दिया गया।

पवन कुमार उप निदेशक,उद्यान श्री रामवली चैधरी जिला नोडल पदाधिकारी शेखपुरा, कृषि निरीक्षक विनोद रविदास, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं किसान समन्वयक, किसान सलाहकार, एवं प्रगतिशील किसान ने भाग लियें।


DSKSITI - Large

कृषि वैज्ञानिक-सह- प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी, शेखपुरा ने भाग लिए। भूमि संरक्षण विभाग, मत्स्य विभाग ने भी सरकार के द्वारा चलाये जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दिया। जिला का लक्ष्य:-गेहूूॅ-22000 हें॰, मक्का-1000 हें॰, गरमा मक्का-650 हें॰, चना-3500 हें॰, मसूर-4500 हें॰, मटर-1000 हें॰, दलहन-3750 हें॰ आदि अन्य दलहन राई,सरसों तेलहन-1730 हें॰ का लक्ष्य आधारित है एवं कृषि यांत्रिकरण में कुल 75 यंत्रों पर अनुदान देने का प्रावधान दिया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like