• Monday, 09 June 2025
खबरीलाल की खबर: आखिर गुप्त रोग का ईलाज क्या है

खबरीलाल की खबर: आखिर गुप्त रोग का ईलाज क्या है

stmarysbarbigha.edu.in/
खबरीलाल
एक बहुत खतरनाक बिमारी है। यह बिमारी अभी तेजी से बढ़ रहा है। खबरीलाल की खबर यह है कि फलाने गांव में विदेशी शराब बरामद की गई। इस शराब बरामदगी के बारे में   मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिलने पर सरकारी स्कूल में छापेमारी की गई।   विदेशी शराब को बरामद किया गया। इसमें किसी का नाम सामने नहीं आया। गुप्त रूप से केवल शराब के बारे में ही सूचना मिली थी। किसकी शराब है यह सूचना गुप्तचर ने नहीं बताया। अब यही तो गुप्त रोग है। इस गुप्त रोग का ईलज लाइलाज है।
खबरीलाल ने जब खबर पढ़ी तो अपना माथा पीट लिया।  गुप्त रूप से सूचना देने वाले का रहस्य वह जानता था। उसे यह भी पता है कि गुप्त रूप से सूचना किसने दी होगी। जिसे यह पता हो कि शराब कहां पर है वैसे गुप्तचर को यह पता नहीं हो कि शराब किसकी है यह बात खबरीलाल को हजम नहीं हो रही। सो उसने  हाजमोला की गोली खुद खा ली और फिर दूसरे को खिलाने की ठान ली।
स्वभाविक है, जब हाजमा खराब होगा तो  हाजमोला की गोली खानी ही पड़ेगी। सो प्रचुर मात्रा में इसे रख लिया। खबरीलाल के पास खबर पहुंची की गुप्त रूप से सूचना देने वालों क्या क्या बताया होगा। परंतु साहेब को यह पता नहीं कि शराब किसकी होती है। हालांकि जहां से शराब की बरामदगी होती है उस गांव के, उस मोहल्ले के सभी लोगों को यह पता होता है कि शराब किसकी है। परंतु गुप्त रोग वाले को यह जानकारी   नहीं मिलती।
गुप्त रूप से शराब मिलने की जानकारी मिल जाती है। पर गुप्त रूप से शराब किस की है इसकी जानकारी नहीं मिलती । खबरीलाल को गुप्त रूप से यह भी सूचना मिली है कि गुप्त रूप से सारे काम को गुप्त गुप्त कर लिया जाता है। यही तो गुप्त रोग है।
DSKSITI - Large

अब गुप्त गुप्त रूप से सारे काम को मैनेज कर लेने के बाद जब तर माल हजम हो जाता है तो फिर बरामद शराब अज्ञात की हो जाती है और यदि तर माल नहीं मिला तो बरामद शराब ज्ञात की हो जाती है । बहुत परेशानी होगी। खबरीलाल को पता है। नाम आ  जाने के बाद कोर्ट कचहरी का चक्कर। मोटा खर्चा । इस सब का हिसाब किताब लगाने के बाद तर माल दे देना ही बेहतर है। सो अज्ञात के नाम से शराब बरामद हो जाती है। अब यह कौन पूछने के लिए जा रहा है कि गुप्त रूप से सूचना देने वालों ने गुप्त रूप से आपको यह क्यों नहीं बताया कि गुप्त रूप से बरामद शराब गुप्त रूप से वहां किस ने आकर गुप्त रूप से छुपाई है। बस गुप्त रोग का ज्ञान यही है। अचूक नुस्खा ।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From