• Saturday, 27 April 2024
देवों के देव महादेव मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा में भव्य कलशयात्रा

देवों के देव महादेव मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा में भव्य कलशयात्रा

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

नगर क्षेत्र के प्रोफेसर कोलोनी में स्थापित शिव- पार्वती के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली गयी। महिला और बालिकाओ ने 151 कलश में जल भरकर मंदिर तक की यात्रा की। इसे लेकर सभी में खासा उत्साह देखा जा रहा था। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि बड़ी संख्या में महिला और कुमारी कन्यायो ने नगर क्षेत्र के अरघौती पोखर से पवित्र जल कलश में लेकर चली। साथ में भजन मण्डली और नगाडो की आवाज़ से पूरा माहौल गुंजायमान हो रहा था।

DSKSITI - Large

हर हर बम बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। शोभा यात्रा के कारण नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर सडक पर यातायात भी बाधित हो गये थे। शोभा यात्रा को लेकर महिलाए कुछ ज्यादा ही उत्साहित दीख रही थी. कुमारी कन्याये भी इस आयोजन में बढचढ कर भाग ले रही थी। आयोजक अभय कुमर, सिंह, जोगी सिंह, ललन कुमार आदि ने बताया कि इस आयोजन को लेकर आचार्य के रूप में श्याम किशोर पाण्डेय, रामबिलास पाण्डेय आदि विद्वान को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। वैदिक मंत्रोचार के बीच पूरी रीति और तामझाम के साथ यह अनुष्ठान सम्पन्न किया गया। इस आयोजन में आसपास के बड़ी संख्या में लोगो ने श्रद्धा के साथ अपनी भागीदारी निभाई।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like