• Monday, 09 February 2026
जिले से निकली है सरकारी नियुक्ति की सूचना, जान लीजिए पूरी बात

जिले से निकली है सरकारी नियुक्ति की सूचना, जान लीजिए पूरी बात

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में बड़ी संख्या में सरकारी तौर पर अधिवक्ताओं की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए सूचना जारी कर दी गई है।

जारी की गई सूचना के अनुसार शेखपुरा जिले में मानवाधिकार अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, खाद्य सम्ममिश्रण अधिनियम, पर्यावरण एवं वन अधिनियम, श्रम अधिनियम, उत्पाद अधिनियम इत्यादि के वादों के संचालन हेतु जिले में विशेष लोक अभियोजक, लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक, सरकारी वकील एवं सहायक सरकारी वकील की नियुक्ति की जानी है।

यह नियुक्ति 20 सितंबर तक प्राप्त आवेदन के आधार पर की जाएगी। इसके लिए जिला विधि शाखा में अधिवक्ताओं से संबंधित कागजातों की छायाप्रति के साथ आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From