• Monday, 09 February 2026
जीवेश कुमार की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, दो भाग में कट गया शरीर

जीवेश कुमार की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, दो भाग में कट गया शरीर

Vikas

शेखपुरा

गवय गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र जीवेश कुमार के ट्रेन हादसे में कटकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और गांव में पूजा उत्सव को भी स्थगित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि गवय गांव निवासी जीवेश कुमार अपने ननिहाल लखीसराय जा रहा था तभी लखीसराय स्टेशन से पहले ही ट्रेन की चपेट में आने से वह कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि इस हादसे में उसका शरीर दो भागों में विभक्त हो गया और अस्पताल जाने तक का भी मौका नहीं मिला। गांव में इसकी सूचना आते ही गांव में मातम का माहौल देखा जा रहा है और पूजा उत्सव को तत्काल स्थगित करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। इस संबंध में गांव के लोग को सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर गए तथा लाश को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From