• Monday, 09 June 2025
मुख्यमंत्री की पहल पर कोरोना पॉजिटिव जदयू जिलाध्यक्ष एम्स में भर्ती

मुख्यमंत्री की पहल पर कोरोना पॉजिटिव जदयू जिलाध्यक्ष एम्स में भर्ती

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

जदयू जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसको लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा पहल की गई और उनको एम्स में भर्ती कराया गया है। दरअसल जिला अध्यक्ष के अस्थमा पीड़ित होने की वजह से मुख्यमंत्री ने पहल करके एम्स में उनको भर्ती करवाया है। मुख्यमंत्री को स्थानीय शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी के द्वारा जिला अध्यक्ष के पॉजिटिव होने की जानकारी दी गई थी।

उधर इस संबंध में जिला अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 20 मिनट तक मोबाइल पर बातचीत करते हुए उन्हें हौसला बढ़ाया है साथ ही साथ हर संभव मदद का भरोसा देते हुए जब उनको अस्थमा से पीड़ित होने की जानकारी मिली तो सावधानी बस एम्स में भर्ती किए जाने की सलाह दी है और मुख्यमंत्री की पहल पर उनको एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्थानीय विधायक रणधीर कुमार सोनी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like