• Monday, 09 February 2026
दरोगा पर हमला करने वाले की अग्रिम जमानत खारिज

दरोगा पर हमला करने वाले की अग्रिम जमानत खारिज

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा न्यायालय में दरोगा पर हमला करने वाले सात आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई । यह जमानत याचिका ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में खारिज की गई।

DSKSITI - Large

जानकारी देते हुए लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव ने बताया कि घाट कुसुंबा प्रखंड के डीहकुसुंभा गांव में सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बदमाशों ने कोरमा थाना अध्यक्ष रंजन कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें वे जख्मी हो गए थे । इसी मामले में 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिनके द्वारा अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई थी परंतु उस याचिका को खारिज कर दिया गया। बता दें कि विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी जिसमें रंजन कुमार पर हमला किया गया था और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे उनका इलाज पटना में किया गया था।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From