• Monday, 09 June 2025
नगर का खुला नाला है कितना खतरनाक, एक भैंस नाला में गिरी और

नगर का खुला नाला है कितना खतरनाक, एक भैंस नाला में गिरी और

stmarysbarbigha.edu.in/

नगर का खुला नाला है कितना खतरनाक, एक भैंस नाला में गिरी और

नवीन कुमार/शेखपुरा

रविवार की दोपहर शहर के बंगाली पर मुहल्ले की एक दुधारू भैंस बाईपास रोड स्थित रेडक्रॉस भवन के समीप शहर के पानी निकासी के बड़े अंडर ग्राउंड आठ फीट गहरे नाले में जा गिरी। घटना वहां घटी जहां नाला का ढक्कन खुला था। नाला में भैंस गिर जाने के बाद भैंस पानी और कीचड़ से भरे नाला के अंडर ग्राउंड नाला में जा घुसी और धीरे धीरे लगभग एक सौ मीटर दूरी तक ऊपर के ढक्कन के नीचे बढ़ते हुए डीएम आवास के समीप जा पहुंची।

बाद में स्थानीय लोगों ने नाला के पक्का ढक्कन को हटाकर उसे नाला से निकालने के प्रयास में जुट गए है।घटना में मवेशी के शरीर पर घाव के निशान भी उग आए। लगभग ढाई घंटे से लोग भैंस को विशाल नाले से निकालने में जुटे है। लेकिन अब तक नाले से भैंस को नहीं निकाल जा सका है। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लोग भी घटना स्थल पर जमा हो गए है।उधर राजद नेता और पंचायत समिति सदस्य पुजारी कुमार ने आरोप लगाया कि डीएम आवास के पास जब नाला में ढक्कन नहीं है।तब इस तरह की घटना घटी। उन्होंने कहा कि शहर के सभी मुहल्ले के नाले में ढक्कन की व्यवस्था करनी चाहिए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From