• Thursday, 12 June 2025
गुरु का यह अपमान!! छात्रों ने ही प्रधानाध्यापक को जूते की माला पहना दी.. देखिये..

गुरु का यह अपमान!! छात्रों ने ही प्रधानाध्यापक को जूते की माला पहना दी.. देखिये..

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखोपुरसराय। सौरभ कुमार की रिपोर्ट

कथित तौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने ही प्रधानाध्यापक को जूते की माला पहना कर सरेआम पिटाई कर दी। यह मामला शेखोपुर सराय प्रखंड के राजो सिंह उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार के साथ घटी।

विद्यार्थियों ने इस घटना को रजिस्ट्रेशन के नाम पर अधिक वसूली का कथित तौर पर आरोप लगाते हुए अंजाम दिया। विद्यार्थियों का कहना था कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर विद्यालय में अधिक वसूली की जाती है जिसके विरोध में उन लोगों ने इस काम को अंजाम दिया है।

जबकि उधर प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने कहा कि स्कूल में मनमानी करने को लेकर कुछ शिक्षक और ग्रामीणों के इशारे पर विद्यार्थी लगातार उनके साथ मारपीट की घटना करते रहते हैं। आज की घटना भी इसी राजनीति का हिस्सा है।

नहीं पहुंची पुलिस

DSKSITI - Large

घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी संबंधित थाना पुलिस स्कूल नहीं पहुंची और विद्यार्थी अपनी मनमानी करते रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From