• Saturday, 18 May 2024
डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को दैनिक जागरण ने दिया हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड।

डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को दैनिक जागरण ने दिया हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड।

DSKSITI - Small

बरबीघा।

चिकित्सा के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक कार्य के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को दैनिक जागरण के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह का आयोजन पटना के होटल मौर्या में किया गया था।

मंत्री थे अतिथि

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव सहित श्रम संसाधन विभाग के मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आयोजित समारोह में कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को शेखपुरा जिले से सम्मानित करने के चयनित गया था। सम्मान समारोह श्री सिंह ने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र बहुत ही संवेदनशील क्षेत्र है और यहां लोगों के इलाज के लिए दिल से भी जुड़ना पड़ता है।

इसी नालंदा जिले के ई एंड टी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अश्वनी कुमार को भी सम्मानित किया गया। श्री कुमार ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मान पाना खुशी की बात होती है।

DSKSITI - Large

गायकी का चला दौर

दैनिक जागरण द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रसिद्ध गायक रूप कुमार राठौर के द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया था जिसमें लोग झूमते रहे।

IMA के जोनल अध्यक्ष

बता दें कि IMA मुंगेर कमिश्नरी के जोनल अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, एक जन जन में लोकप्रिय चिकित्सक तो है ही उससे अधिक एक समाजसेवी भी है। साहित्य सेवी भी है। धर्मपरायण व्यक्तित्व के धनी डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह शेखपुरा जिला साहित्य परिषद के अध्यक्ष है। दिनकर जयंती पे कवि सम्मेलन आयोजित करने के साथ साथ साहित्यिक पत्रिकाओं के प्रकाशन में भी सक्रिय रहते है।

बिष्णु धाम निर्माण है सपना

साथ ही साथ उत्तर भारत के तिरुपति सामस बिष्णु धाम मंदिर कमिटी के अध्यक्ष भी है और इनके भागीरथी प्रयास से यहाँ करोड़ों की लागत से एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यहां भगवान विष्णु की 7 फिट 6 इंच ऊंची प्रतिमा है जो दुनिया दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है।

ये समाजसेवी संगठन भारत विकास परिषद के भी अध्यक्ष है। जिसके द्वारा समाजसेवा का कार्य लगातार किया जाता है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like