• Monday, 09 February 2026
मेगा स्वास्थ्य शिविर को लेकर जागरूकता अभियान

मेगा स्वास्थ्य शिविर को लेकर जागरूकता अभियान

Vikas

बरबीघा

प्रखंड के सर्वा पंचायत के रजौरा ग्राम में आगामी 19 अक्टूबर 2019 को प्रस्तावित मेगा स्वास्थ्य शिविर सह कैम्प को लेकर सर्वा पंचायत के मुखिया श्री सम्भु सिंह एवं पिरामल फाउंडेशन के नीरज कुमार द्वारा ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया ।


जिसमें शिविर में दिए जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इस शिविर में बच्चे, महिलाएं, वयस्क एवं बृद्ध जनों के बीमारियों के लिए विशेष जाँच सह दवा का व्यवस्था किया जाएगा एवं आयुष्मान भारत योजना , मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाने के लिए भी कैम्प लगाया जाएगा।

इस शिविर को सफल बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में विकाश मित्र, पंचायत सचिव,रोजगार सेवक,आवास सहायक के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शिविर को सफल बनाने के लिए सभी को कार्य आवंटित करते हुए निर्देश दिया गया कि समय को ध्यान में रखते हुए दिए हुए कार्यों को पूरा करें।

इस बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,पशुपालन पदाधिकारी, सांख्यिकी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From