• Monday, 09 June 2025
गजब – एक माह में 3714 लाख रूपये की राजस्व वसूली

गजब – एक माह में 3714 लाख रूपये की राजस्व वसूली

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

इनायत खान जिलाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में आज आंतरिक संसाधन एवं राजस्व वसूली से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिये कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित भू-विवाद की समस्या का ससमय निवारण करें।


इससे विधि-व्यवस्था ठीक रहेगी। जुलाई माह में विभिन्न विभागों से 3714 लाख रूपये की राजस्व वसूली की गई है, जिसमें सर्वाधिक राष्ट्रीय बचत से 892 लाख, निबंधन से 782 लाख एवं विद्युत से 636 लाख रूपये की वसूली की गई है। विभिन्न अंचलों से चालू माह में कुल वसूली 1067537 रूपये की गई है। आॅपरेशन भूमि दखल देहानी के तहत कुल पर्चाधारियों की संख्या 6546 है। बे-दखल पर्चाधारियों की संख्या 286 है। इस माह में 283 पर्चाधारियों को दखल दिलाया गया है। जुलाई माह में आॅनलाईन भूमि राजस्व प्रमाण पत्र 1758 को निष्पादित किया गया है। इसमें लम्बित एल॰पी॰सी॰ की संख्या 296 है, जिसको जिलाधिकारी ने शून्य करने का निर्देश दिये।
जुलाई माह में 247 जमाबंदी पंजीयों को डिजिटाइलेशन कर जिला के बेवसाइट पर डाल दिया गया है। जिले में सर्वेक्षित कुल जल निकायों की संख्या 3749 है जिसमें से 3537 को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया गया है। जुलाई माह में विभिन्न अंचल कार्यालयों में दाखिल खारिज वाद से संबंधित 3818 वादों को निष्पादित किया गया है। इसमें सर्वाधिक लंबित वाद शेखपुरा अंचल में 1843 है।
जिलाधिकारी ने विभिन्न अंचलों में धान रोपनी के संबंध में फिडबैक प्राप्त किये। सर्वाधिक धान रोपनी का कार्य शेखपुरा अंचल में 60 प्रतिशत से अधिक हुआ है जबकि सबसे कम अरियरी एवं चेवाड़ा अंचल में 10 प्रतिशत हुआ है। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को आदेश दिया गया है कि डीजल अनुदान की राशि का भौतिक निरीक्षण कर ससमय बाॅटना सुनिश्चित करें।


आज की बैठक में सत्य प्रकश शर्मा अपर समाहर्ता, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थें।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like