• Monday, 09 June 2025
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का भव्य स्वागत

stmarysbarbigha.edu.in/
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का भव्य स्वागत
शेखपुरा।
अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय से लखीसराय होते हुए शेखपुरा के रास्ते पटना जाने के क्रम में शेखपुरा के कॉलेज मोड़ के समीप केंद्रीय पशुपालन डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह का शेखपुरा जिला भाजपा उपाध्यक्ष विपिन मंडल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल भी जाना और केंद्र के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल के अलावे जयप्रकाश गुप्ता, पवन मंडल, गौरव गुप्ता, बलराम आनंद सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का भव्य स्वागत

शेखपुरा।
रविवार को बीजेपी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पटना से तारापुर जाने के क्रम में शेखपुरा वाईपास स्थित जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम के समीप रुके। जहां बीजेपी के जिला प्रवक्ता एवम पूर्व जिला महामंत्री राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके साथ में नरेश साहू ,दानी चौहान, सुरेंद्र साव अमित कुमार, राहुल पासवान, गोल्डन कुमार साधु सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like