• Monday, 09 June 2025
Good news: डीएम की सख्ती से हुआ असर, इसमें शेखपुरा जिला बिहार में NO- 1

Good news: डीएम की सख्ती से हुआ असर, इसमें शेखपुरा जिला बिहार में NO- 1

stmarysbarbigha.edu.in/

Good news: डीएम की सख्ती से हुआ असर, इसमें शेखपुरा जिला बिहार में NO- 1

शेखपुरा

शेखपुरा जिला अधिकारी सावन कुमार की सख्ती से आम जनजीवन पर इसका सकारात्मक असर दिखाई पड़ने लगा है। बुजुर्गों को पेंशन मिलने की समस्या गंभीर समस्या थी । जिले में आधे बुजुर्गों का जीवन प्रमाणीकरण नहीं हुआ था। लाख कहे जाने के बाद यह काम नहीं हो रहा था। कई महीने से यह मामला लंबित है। मार्च से ही इस पर अभियान चल रहा था। परंतु आधे से अधिक बुजुर्ग जीवन का प्रमाणीकरण नहीं करा पा रहे। तकनीकी समस्या पहली थी और बुजुर्गों के उम्र की परेशानी भी अलग थी।

जिलाधिकारी सावन कुमार ने इस पर पहल की। बैठक करके सभी को टारगेट दे दिया। 100% जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा । जहां बुजुर्गों को समस्या हो उसके निराकरण की बात प्रखंड विकास पदाधिकारी को कही। जिलाधिकारी के इस निर्देश का असर हुआ और शेखपुरा जिला जीवन प्रमाणीकरण में बिहार स्तर पर नंबर वन हो गया। इस वजह से अब बुजुर्गों को पेंशन मिलने में परेशानी नहीं होगी।

विभिन्न तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन से लेकर अन्य पेंशन में भी इसका लाभ मिलेगा। बता दे कि बुजुर्गों के जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया था। जीवन प्रमाणीकरण होने के बाद ही उनको पेंशन की सुविधा दी जानी थी। परंतु असमर्थता, परेशानी और तकनीकी समस्या से बुजुर्ग परेशान थे और वे इसको कराने में खुद को सक्षम महसूस नहीं कर रहे थे। परंतु जिलाधिकारी ने जब प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को इस का टारगेट दे दिया तो इसका पॉजिटिव असर दिखा और पूरे बिहार में शेखपुरा जिला जीवन प्रमाणीकरण करने में नंबर वन हो गया। यहां के लगभग बुजुर्गों का प्रमाणीकरण कर लिया गया है। बचे हुए को भी शीघ्र ही पूरा करने का निर्देश दिया गया है

बताया गया कि शेखपुरा जिला में 65000 बुजुर्गों का जीवन प्रमाणीकरण होना था इसमें आधे से अधिक का जीवन प्रमाणीकरण लंबित था परंतु अब जीवन प्रमाणीकरण लगभग लोगों का कर दिया गया है। शेखपुरा जिले के सभी 6 प्रखंडों में 150 जीवन प्रमाणीकरण ही लंबित रहा है जिसे एक-दो दिन में खत्म करने की तैयारी कर ली गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From