 
                        
        पहले प्रेम विवाह किया फिर मारपीट कर दहेज के लिए घर से निकाल दिया
 
            
                शेखपुरा
शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र का यह मामला है। जहां एक युवक के द्वारा पहले प्रेम विवाह किया गया और दहेज के लिए अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़ित महिला पुलिस से न्याय के लिए गुहार लगा रही है। पीड़ित महिला सोनी कुमारी है।

 
                                
                                
                                                
इस संबंध में स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के विद्युत कार्यालय के पास महारानी पुरम से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी में बताया गया है कि सोनी कुमारी ने प्रेम विवाह किया था। 2 साल पहले ही मोहल्ले के युवक नवीन कुमार के साथ उसने प्रेम विवाह किया था। उसके बाद ₹500000 दहेज को लेकर पति और सास-ससुर के द्वारा महिला से मारपीट की जाने लगी। अंत में परेशान होकर महिला के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। महिला का कहना है कि मारपीट कर उनको घर से निकाल दिया गया है। वह दर-दर भटक रही है और इंसाफ के लिए गुहार लगा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा हुआ बताया गया है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            