• Monday, 09 June 2025
ई की…पत्नी से परेशान युवक ने केरोसिन छिड़ककर लगा लिया आग

ई की…पत्नी से परेशान युवक ने केरोसिन छिड़ककर लगा लिया आग

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव में युवक महेश राम ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। आग लगाने की यह घटना उसने पत्नी से परेशान होकर किया हालांकि गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद रेफर पटना किया गया।

इस संबंध में ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महेश राम का अपनी पत्नी से हमेशा अनबन रहता था और किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। इसी से परेशान होकर महेश राम ने बुधवार को घर में ही केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली जिससे वह पूरी तरह से जल गया।


सदर अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उसे गंभीर अवस्था को देखते हुए पटना रेफर किया गया है।

हालांकि इलाज के दौरान उसकी पत्नी भी मौजूद थी जिसने बताया कि गर्म चाय की वजह से वे जल गए हैं।

घटना की सूचना पुलिस को नहीं होने से इस मामले में पुलिस का हस्तक्षेप सामने नहीं आया है परंतु पत्नी से अनबन की वजह से आत्महत्या के इस प्रयास की चर्चा गांव भर में लोग कर रहे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like