• Monday, 09 June 2025
सड़क हादसे में मृतक कार्यपालक सहायक को सेवा संघ से आर्थिक मदद 

सड़क हादसे में मृतक कार्यपालक सहायक को सेवा संघ से आर्थिक मदद 

stmarysbarbigha.edu.in/

सड़क हादसे में मृतक कार्यपालक सहायक को सेवा संघ से आर्थिक मदद

शेखपुरा
शेखपुरा बरबीघा रोड में टाटी पुल के पास सड़क हादसे में अरियरी के कार्यपालक सहायक विमल कुमार के निधन के बाद कार्यपालक सहायक सेवा संघ शेखपुरा जिला इकाई के द्वारा उनके घर पर जाकर आर्थिक सहायता दी गई। ₹50000 की आर्थिक सहायता संघ से जुड़े लोगों के द्वारा दिया गया ।
इसकी जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला का कार्यपालक सहायक सेवा संघ के अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि अचानक अरियरी प्रखंड से काम खत्म कर घर जा रहे नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा गांव निवासी विमल कुमार विमल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसी में संघ के द्वारा आर्थिक सहायता का निर्णय लिया गया और सभी के सहयोग से ₹50000 इकट्ठा कर उनके घर पर जाकर परिवार वालों को दिया गया। इस मौके पर संघ से जुड़े उपाध्यक्ष राम लाल पासवान सहित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी डायमंड कुमार, प्रखंड समन्वयक राजेश नंदन, राजीव कुमार रंजन, कार्यपालक सहायक सेवा संघ के प्रवक्ता कुमार उदय भी उपस्थित रहे।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like