• Tuesday, 10 February 2026
हर्षोल्लास के साथ मनी ईद उल फितर का त्योहार, ईदगाह पर नमाज

हर्षोल्लास के साथ मनी ईद उल फितर का त्योहार, ईदगाह पर नमाज

Vikas

हर्षोल्लास के साथ मनी ईद उल फितर का त्योहार, ईदगाह पर नमाज

 

 शेखपुरा, बरबीघा 

 

शेखपुरा जिले में शुक्रवार की शाम चांद देखे जाने के बाद शनिवार को ईद मनाए जाने की घोषणा कर दी गई थी । 

ईद को लेकर सुबह से ही ईदगाह में नमाज अदा करने वालों की भीड़ देखी गई और उत्साह देखा गया। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र, बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र सहित विभिन्न ईदगाह पर सुबह-सुबह मुस्लिम धर्मावलंबी पहुंचे और ईद की नमाज अदा की।

इस मौके पर बच्चों में भी उत्साह रहा । नए नए वस्त्रों में पहुंचे और ईद की नमाज अदा की गई। वहां से सभी अपने अपने क्षेत्र के मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और ईद के त्यौहार को मनाने में उत्साह से जुट गए।

DSKSITI - Large

 

 बरबीघा नगर परिषद के सामाचक गौशाला स्थित ईदगाह में सुबह सुबह लोगों की भीड़ रही और ईद की नमाज अदा की गई । जिले भर में 54 से अधिक चिन्हित जगह पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की गई है। सभी जगह मुस्तैदी से अधिकारी जुटे रहे और शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पहल करते देखे गए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From