• Monday, 09 June 2025
किसानों को कहा सरकारी दर पर नहीं खरीदेंगे धान, जहां जाना है जाओ

किसानों को कहा सरकारी दर पर नहीं खरीदेंगे धान, जहां जाना है जाओ

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

बरबीघा में किसानों को धान बेचने में काफी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि किसान का धान खलिहान में फेंका हुआ है। और उसे कोई खरीदने वाला नहीं है। व्यापारी उसे 1200 रुपए क्विंटल खरीद रहे हैं। सरकारी कीमत 1888 रुपए है परंतु व्यापार मंडल के अध्यक्ष के द्वारा 1750 रुपए में मांगा जा रहा है। बोरा भी किसान को कहा गया है कि अपने खरीद के देना होगा और 1 क्विंटल में 5 किलो अधिक धान भी देना होगा। थके हारे किसान जब ऐसा नहीं करने को राजी हुए तो कहा गया कि किसी भी कीमत पर ध्यान नहीं खरीदेंगे। जहां जाना है जाओ। यह मामला शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर के शेरपर गांव के किसानों के साथ हुआ है। नाराज किसानों ने को लेकर आवेदन लिखा है ।

भूख हड़ताल करेंगे किसान

DSKSITI - Large

किसानों ने बताया कि उनका धान खरीद नहीं होगा तो वे लोग भूख हड़ताल करेंगे। धरना भी देंगे। किसानों में शामिल धर्मराज कुमार, रुस्तम कुमार, कार्यानंद सिंह, पशुपति सिंह इत्यादि ने बताया कि उन लोगों का धान खलिहान में फेंका हुआ है। धान को कोई खरीदने वाला नहीं है। जिससे उन लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। मेहनत से धान उपजाया गया है। परंतु उसके खरीद उचित कीमत पर नहीं होने से उन्हें नुकसान होने वाला है।

यहां प्रखंड स्तर पर कोई प्रखंड में सहकारिता पदाधिकारी नहीं आते हैं। जिससे अपनी समस्या भी कहीं रख नहीं सकते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष को जिम्मेवारी दिया गया है। यहां का धान खरीदने के लिए परंतु उनके द्वारा किसानों को दुत्कार कर भगा दिया गया है और कहा गया है कि जहां जाना है जाओ धान खरीद नहीं होगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From