• Monday, 09 June 2025
किसानों ने सुनी पीएम के मन की बात

किसानों ने सुनी पीएम के मन की बात

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में किसानों ने पीएम के मन की बात सुनी। पीएम के मन की बात सुनने को लेकर समारोह का आयोजन शेखपुरा जिला कृषि भवन में किया गया था । यहां किसानों को बैठने की व्यवस्था की गई थी। जहां पीएम के मन की बात सुनने को लेकर ही विभाग के द्वारा व्यवस्था हुआ उसमें लोग जुटे और पीएम के मन की बात।

DSKSITI - Large

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया था। सभी के द्वारा मन की बात सुनी गई। मौके पर भाजपा के नेताओं ने कहा कि किसानों को दिग्भ्रमित विपक्ष के द्वारा किया गया है। किसान बिल किसान के हितेषी है। और इससे किसानों का भला होगा। किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर प्रधानमंत्री का संकल्प है। आज किसान बिल में भी बड़ी संख्या में किसानों में उत्साह दिखा और प्रधानमंत्री के मन की बात लोगों ने सुनी।

मौके पे भाजपा प्रदेश मंत्री शम्भू शरण पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला महामंत्री संजय सिंह उर्फ कारू सिंह , युवा मोर्चा जिला प्रभारी भागलपुर आनन्द प्रकाश,आई टी सेल संयोजक गौरव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु शेखर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलेखा कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like