• Wednesday, 27 May 2026
किसान! सुखाड़ में भी सरकार बसूल रही लगान, ऋण बसूली में भी सख्ती..

किसान! सुखाड़ में भी सरकार बसूल रही लगान, ऋण बसूली में भी सख्ती..

Vikas

शेखपुरा।

अखिल भारतीय किसान महासभा के सचिव कमलेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसानों के साथ सूखा क्षेत्र होने पर कोई राहत नहीं दी जा रही और सरकार के द्वारा मालगुजारी नहीं वसूलने के आदेश का भी उल्लंघन हो रहा है। साथ ही साथ केसीसी किसानों से नहीं वसूलने के सरकारी घोषणा भी खोखले साबित हो रहे हैं और शेखपुरा जिले में सभी प्रखंडों में किसानों से मालगुजारी भी वसूली जा रही है तथा केसीसी ऋण वसूलने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई हो रही है।

उन्होंने कहा कि सुखाड़ के नाम पर सरकारी एलान -फेल

किसान बिमा या किसान क्रेडिट कार्ड मजाक बन कर रह गये है और सबसे जरूरी बात तो स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार किसान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य सी प्लस टु पर पचास प्रतिशत के मुनाफे के साथ तय होना है,लेकिन एक तरफ भाजपा अयोध्या चलो का नारा देकर पुरे देश को हिंसा और नफरत की आग में झोंकना चाहती है,दूसरे तरफ किसानो के साथ वायदा खिलाफी का सिलसिला जारी है।

सरकारी एलान झूठा

सुखाड़ क्षेत्र के लिये सरकारी एलान हुई थी की सुखाड़ से प्रभावित क्षेत्र के किसानो से तत्काल मालगुजारी सहित के सी सी लोन नही वसूला जाएगा , लेकिन ऐसा नही हो रहा है।

उल्टा किसानो को परेशान किया जा रहा है। सुखाड़ से प्रभावित किसानो को लाभ लेने के लिये मालगुजारी रसीद अप टू डेट और साथ में l.p.c.बनाना होगा।

DSKSITI - Large

के सी सी लोन वसूली के लिये जिले के तमाम किसानो पर बैंको द्वारा नोटिश देकर वसूली किया जा रहा है। के सी सी लोन चुकता नही करने वाले किसानो पर f.i.r.,वारन्ट, कुर्की, नीलामी,की नोटिस दी जा रही है।

जिले के सभी किसानो में हड़कंप मचा हुआ है। बिहार व् केंद्र सरकार एक तरफ तमाम कारपोरेट कम्पनियों को खुली लूट मचाने की छूट दिए हुये है,दूसरी तरफ किसानो पर दमन जारी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From