• Monday, 09 February 2026
कस्तूरबा गांधी जयंती पर आवासीय पढ़ने वाली छात्राओं को विदाई

कस्तूरबा गांधी जयंती पर आवासीय पढ़ने वाली छात्राओं को विदाई

Vikas

कस्तूरबा गांधी जयंती पर आवासीय पढ़ने वाली छात्राओं को विदाई

शेखपुरा

जिले के सभी प्रखंडों में संचालित आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती पर छात्राओं को विदाई दी गई और नई छात्राओं के नामांकन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में समारोह का आयोजन हुआ। जहां स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

इसमें गायन, कविता पाठ इत्यादि शामिल है। इसी को लेकर बरबीघा प्रखंड के केवटी में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित समारोह में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। सभी छात्राओं को विदाई देने के लिए पाठ्य सामग्री, बैग, पानी बोतल इत्यादि दिया गया। प्रधानाध्यापक बाल इंदु भूषण ने बताया कि नामांकन की भी शुरुआत इसी दिन हो गई है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार शर्मा, पंचायत के मुखिया डॉ दीपक कुमार, कुटौत के मुखिया साधना कुमारी, प्रतिनिधि सुधीर कुमार, शिक्षक अजय कुमार, शैलेन्द्र कुमार सहित महेश कुमार, शंभु कुमार, अजय कुमार एवं अन्य लोग भी उपस्थित हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From