• Monday, 09 June 2025
अमृत महोत्सव में  विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता

अमृत महोत्सव में  विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता

stmarysbarbigha.edu.in/
अमृत महोत्सव में  विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता
  • शिवकुमार पाठक/शेखपुरा
शेखपुरा में शेखपुरा विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर से  जवाहरलाल की जयंती 14 नवंबर तक इसका आयोजन होना है। इसको लेकर देशभर में विधिक जागरूकता सेवा प्राधिकार के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से लोगों के बीच कानून के प्रति जागरूकता की कड़ी में सोमवार को पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मंगलवार को सभी के मूल्यांकन के बाद विजेताओं का चयन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विवेकानंद ने बताया कि देशभर में विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कमजोर और लाचार लोग, कानून के कम जानकार लोगों को कानून की सहायता, वकील की सुविधा दी जाती है। यह निशुल्क सहायता देश भर में सभी जगह दिया जाता है। जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं।
DSKSITI - Large

इसी को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार देशभर में जागरूकता अभियान चलाया रहा है। इसी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चयनित को राज्य और देश स्तर  पर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े न्यायिक सेवा के पदाधिकारी विवेकानंद के साथ-साथ राजीव कुमार इत्यादि लोग भी रहे और उनकी देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । उसके बाद विजेताओं के मूल्यांकन की मॉनिटरिंग की गई।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From