• Sunday, 05 May 2024
सरकारी ऑफिस में सोते हैं कर्मचारी , जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए रोते हैं लोग

सरकारी ऑफिस में सोते हैं कर्मचारी , जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए रोते हैं लोग

DSKSITI - Small

सरकारी ऑफिस में सोते हैं कर्मचारी , जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए रोते हैं लोग

चेवाड़ा/शेखोपुरसराय

शेखपुरा जिले के दो प्रखंड मुख्यालय को बिहार सरकार के अधीसूचना के बाद गांव से शहर बना दिया गया । दोनों प्रखंड मुख्यालय के कई दूरदराज के गांवों को नगर के क्षेत्र में शामिल करते हुए नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर दी गई। नगर पंचायत के घोषणा के कई माह बाद भी नगर की सुविधाओं से नगर के लोग तो वंचित हैं। उनके लिए नई मुसीबत भी खड़ी हो गई है। आलम यह है कि नगर में कार्यालय तो आनन-फानन में खोल दिया गया परंतु कार्यालय में कोई काम नहीं होता। गांव के लोग जब जाते हैं तो उन्हें परेशान किया जाता है और कर्मचारी नगर के कार्यालय में सोते हुए मिलते हैं।


ऐसा ही नजारा शेखपुरा जिले के चेवाड़ा नगर में देखने को मिला। उधर नगर क्षेत्र में दोनों प्रखंड को शामिल किए जाने के बाद यहां जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोगों को काफी परेशानी हो रही है। परेशान हाल लोग इधर-उधर भटक रहे हैं । लोगों ने बताया कि पहले आंगनबाड़ी के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बन जाता था। परंतु अब वहां जाने के बाद बताया जाता है कि नगर पंचायत के कार्यालय में जाइए। नगर पंचायत के कार्यालय में जाने पर वहां सोते हुए लोग मिलते हैं। यह चेवाड़ा में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। वहां कैलाश मिश्र बताते हैं कि जब वे कार्यालय गए तो लोग सोते हुए पाए गए। एक माह हो गए परंतु उनके मां के निधन के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है।

इसी तरह का शब्बीर हुसैन बबीता देवी को अपने परिजनों के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। परंतु यहां नहीं बनाया जा रहा। शेखोपुर सराय में भी यही स्थिति है। बताया जाता है कि आईडी और पासवर्ड नहीं मिलने से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की परेशानी हो रही है। कर्मचारी बताते हैं कि जब तक आईडी पासवर्ड नहीं मिलेगा तो यह बनाना संभव नहीं है। ऐसे में कई लोगों के कई काम सफर कर रहे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like