• Wednesday, 25 February 2026
प्रख्यात शिक्षक की कोरोना से मौत, इलाके में हड़कंप

प्रख्यात शिक्षक की कोरोना से मौत, इलाके में हड़कंप

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में भी एक प्रख्यात शिक्षक की कोरोना से मौत की खबर मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मौत बरबीघा नगर क्षेत्र के बुल्लाचक मोहल्ला में एक निजी स्कूल के प्रख्यात शिक्षक राज किशोर सिंह की हुई है । उनकी उम्र 60 वर्ष थी। 8 दिन पहले कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले थे ।

DSKSITI - Large

होम आइसोलेशन में रह रहे थे। अचानक उनकी तबीयत है बुधवार की सुबह में खराब हुई । एंबुलेंस की मांग की गई। एंबुलेंस भेजा गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में बरबीघा अस्पताल के हेल्थ मैनेजर राजन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव थे। घर में रह रहे थे। एंबुलेंस की मांग की गई थी। सांस फूलने की समस्या हो गई थी। जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From