• Monday, 09 June 2025
बिहार: भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने बनाया राष्ट्रीय जन जन पार्टी

बिहार: भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने बनाया राष्ट्रीय जन जन पार्टी

stmarysbarbigha.edu.in/

न्यूज़डेस्क/ पटना

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में शनिवार को राष्ट्रीय जन जन पार्टी का गठन कर लिया गया। इस राजनीतिक पार्टी के गठन के अवसर पर पटना में एक संवाददाता सम्मेलन कर मीडिया को इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर आशुतोष कुमार ने लालू यादव और नीतीश कुमार से अलग राजनीतिक मोर्चे के गठन से बिहार के विकास होने की बात कही।

DSKSITI - Large

उन्होंने पार्टी के गठन को लेकर अपनी बात रखते हुए अनुग्रह नारायण सिंह और डॉ श्रीकृष्ण सिंह के समय में चीनी मील, जूट मील इत्यादि खुलने और वर्तमान में औद्योगिक पिछड़ापन को रेखांकित करते हुए नए बिहार के विकास की बात रखी। वहीं इस मौके पर बिहार भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रसून कुमार भल्ला ने कहा कि पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अपनी एक मजबूत दावेदारी पार्टी के द्वारा दिया जा रहा है। लोगों का अपार समर्थन भी पार्टी को मिला हुआ है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like