• Monday, 06 May 2024
शराब के नशे में चालक ने बस को बना दिया हेलीकॉप्टर, हुआ ब्रेक फेल और

शराब के नशे में चालक ने बस को बना दिया हेलीकॉप्टर, हुआ ब्रेक फेल और

DSKSITI - Small
शराब के नशे में चालक ने बस को बना दिया हेलीकॉप्टर, हुआ ब्रेक फेल और  
 
बरबीघा, शेखपुरा
 
बरबीघा से पटना जिला के बाढ़ जाने वाली एक बस को उसके चालक ने हेलीकॉप्टर बना दिया। तेज रफ्तार बस बेकाबू हो गई। उसका ब्रेक भी फेल हो गया। फिर जाकर बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस पर बरबीघा से बाढ़ जा रही थी। यह हादसा बाढ़ के निकट हुआ है।
 
 
जानकारी देते हुए बस पर सवार पांक निवासी धीरज कुमार ने बताया कि वह अपनी माता के साथ बाढ़ जा रहा था। गोपालबाद से आगे बढ़ते ही बस तेज रफ्तार में जाने लगी। तेज रफ्तार इतना था कि लोग चिल्लाते रहे परंतु चालक ने कोई ध्यान नहीं दिया। 
DSKSITI - Large

 
इसी तेज रफ्तार के बीच बाढ़ से पहले चालक ने गाड़ी का संतुलन खो दिया। सड़क के किनारे बस दुर्घटनाग्रस्त  हो गई। इस पर सवार वह और उनकी माता जख्मी हो गई। बताया कि एक युवती बस के  खिड़की से बाहर फेंका गई। गंभीर रूप से जख्मी हुई। यात्री के द्वारा 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा चालक को गिरफ्तार किया गया और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। आधा दर्जन यात्रियों को इसमें गंभीर चोट लगी। बाकी यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए । यह भी बताया कि काजल नामक बस के कोतरा निवासी चालक अनिल पंडित   चला रहा था।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From