• Tuesday, 14 May 2024
नल जल: तीन फीट गाड़ना है और पीतल की टोंटी लगाना। डीएम ने किया अनिवार्य

नल जल: तीन फीट गाड़ना है और पीतल की टोंटी लगाना। डीएम ने किया अनिवार्य

DSKSITI - Small

शेखपुरा

योगेन्द्र सिंह जिलाधिकारी शेखपुरा ने आज चेवाड़ा प्रखंड के अंतर्गत चकन्द्ररा पंचायत के कमलगढ़, चकन्द्रा, बरारी एवं शेखपुरा प्रखंड के पिंडशरीफ में विकसित बिहार के सात निश्चय के तहत सबसे महत्वपूर्ण योजना हर घर नल का जल का निरीक्षण किये।


कमलगढ़ में जिलाधिकारी घर-घर जाकर नल जल योजना का निरीक्षण किये। नल लगा हुआ था लेकिन स्टैंड का निर्माण नहीं किया गया था। उन्होने कार्यपालक अभिंयता पी॰एच॰ई॰डी॰ को नल के साथ स्टैंड लगाने का निर्देश दिया। गाॅव के स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली का तार छत के पास से होकर जा रहा है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। कार्यपालक अभिंयता विद्युत को केवल तार लगाने का निर्देश दिया गया। 01 वर्ष के अंदर सभी जर्जर एवं नंगे तारों को केवल से जोड़ दिया जायेगा।

गाॅव के भ्रमण के समय पाया गया कि सभी नलों से पानी चल रहा था। चकन्द्ररा पंचायत में कुल 14 वार्ड है जिसमें 10 वार्ड में नल जल योजना पी॰एच॰ई॰डी॰ के द्वारा एवं शेष 04 में पंचायत के माध्यम से लगायी जायेगी। मध्य विद्यालय कमलगढ़ में नल जल लगाने के लिए स्थानीय मुखिया को ग्रामीणों के साथ विवाद दूर करने का निर्देश दिया।

सड़क को मवेशीयों के अतिक्रमण से हटाने का निर्देश दिये। कार्यपालक अभिंयता ने बताया कि जनवरी माह तक 03 वार्ड में नल जल की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पीतल का ही नल का उपयोग करना है प्लास्टिक का नहीं।

गुणवत्ता में कमी होने पर स्थानीय प्रतिनिधी एवं पदाधिकारी समान रूप से दोषी होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी वाडों में नल जल की सुविधा यथाशीघ्र सुलभ करावें। इसमें विलंब और अनिमितता वर्दाश्त नहीं की जायेगी। एक स्थानीय महिला से जिलाधिकारी ने पूछा कि इसके पहले पेयजल कहाॅ से लाती थीं। उन्होने बताया कि पहले पेयजल का बहुत किल्लित था और इसके लिए बहुत परेशानी होती थीं। नल जल की सुविधा होने से बहुत खुश हूँ दिनभर में तीन बार पानी मिलता है।

आर॰टी॰पी॰एस॰ काॅन्टर का उद्घाटन

चकन्द्ररा पंचायत भवन में आज आर॰टी॰पी॰एस॰ काॅन्टर का उद्घाटन जिलाधिकारी ने फीता काटकर किये। उन्होंने अंदर जाकर कार्य-कलाप को नजदीक से देखा और कार्यपालक सहायक को कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति प्रमाण पत्र एवं लोक शिकायत निवारण के लिए ब्लाॅक नहीं जायेंगे।

इससे समय और पैसे की बचत होगी। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि हमलोग यह देखने आये है कि केवल खानापूर्ति किया जा रहा है कि काम भी हो रहा है। जनता के शिकायत रहती है कि केवल बोरिंग करके छोड़ दिया गया है। अब प्रत्येक सप्ताह इसकी निरीक्षण किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 712 वार्ड है जिसकों पंचायत और पी॰एच॰ई॰डी॰ के द्वारा पंचायत को नल जल की सुविधा कराना है। पानी में जहाॅ-जहाॅ फ्लोराइड मिल रहा है वहाॅ पर पी॰एच॰ई॰डी॰ के द्वारा कार्य किया जायेगा। तेजी से काम करने के लिए दो एजेंसी को कार्य दिया गया है।

नल जल योजना के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है मुखिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी राशि की माॅग करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसके लिए राशि की कोई कमी नहीं है। इसमें आनेवाली कठिनाईयों को दूर करने के लिए ही पंचायतों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। स्थानीय मुखिया एवं वार्ड मेम्बर प्राथमिकता के अनुसार नल जल योजना का लाभ सभी घरों में देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कमलगढ़ गाॅव में 150 व्यक्तियों को नल जल की सुविधा सुलभ करायी गयी है।

DSKSITI - Large

बरारी गाॅव में जाकर जिलाधिकारी ने लगाये गये बोरिंग को देखा और कहा कि जनवरी माह तक इससे 250 घरों में पेयजल की सुविधा सुलभ करायें। गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय मुखिया को कहा कि अपने पंचायत के सभी वाडों में एक-साथ नल जल की सुविधा उपलब्ध करावें। इसमें राशि की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता युक्त पाइप को तीन फीट की गहराई में गाढ़ना है और पीतल की टोटी लगाना है।

शेखपुरा प्रखंड के अंतर्गत पिंडशरीफ पंचायत में लगे नल जल योजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई निर्देश दिये। इस पंचायत में कुल 11 वार्ड है 04 वार्ड में पंचायत से एवं शेष पी॰एच॰ई॰डी॰ के द्वारा लगाया जायेगा। पिंडशरीफ में प्रधानमंत्री इंद्रिरा आवास का भी निरीक्षण किया। एक स्थानीय महिला के द्वारा इंद्रिरा आवास एवं शौचालय का निर्माण किया है जिसका निरीक्षण अंदर जाकर किया गया। महिला ने बताया कि तीन किस्त में राशि दी गयी है। नल जल लग जाने से बहुत सुविधा मिल रही है। पहले पानी के लिए तरसना पड़ता था। पिंडशरीफ के सभी वाडों में पेयजल की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।


निरीक्षण के समय आज निरंजन कुमार झा उप विकास आयुक्त, प्रमोद कुमार जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, विजय कुमार कार्यपालक अभिंयता पी॰एच॰ई॰डी॰ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चेवाड़ा एवं शेखपुरा के साथ-साथ स्थानीय मुखिया, वार्ड मेम्बर एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थें।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like