• Monday, 09 June 2025
असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण

असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया। कंबल वितरण का कार्य श्री कृष्ण रामरूची कॉलेज के कर्मचारी रहे स्वर्गीय प्रियव्रत सिंह की याद में उनके पुत्र संतोष कुमार के द्वारा किया गया। कंबल वितरण संतोष कुमार की माता मीना देवी के शुभ हाथों से शुक्रवार को किया गया।

DSKSITI - Large

कम्बल वितरण के बाद लाभार्थियों के साथ मीणा देवी

कंबल वितरण के लाभार्थियों का चयन बरबीघा चौपाल के माध्यम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर संतोष कुमार ने कहा कि पिता की पुण्य स्मृति में असहाय लोगों के बीच पिछले कई सालों से कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष ठंड शुरू होते ही कंबल वितरण कर दिया गया ताकि लोगों को राहत मिल सके। ठंड से पहले कंबल वितरण से लोगों को अधिक लाभ हो सकेगा। मौके पर बरबीघा चौपाल कार्यसमिति के अध्यक्ष सुधांशु कश्यप ने कहा कि यह नेक कार्य है और चौपाल के माध्यम से पारदर्शिता पूर्ण लाभार्थियों का चयन किया गया है। संतोष कुमार के द्वारा किए गए इस काम से लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और असहाय लोगों की मदद में आगे आना चाहिए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like