• Friday, 25 April 2025
दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को मिलेगा सहायक उपकरण वितरण , जानिए कब है कैंप

दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को मिलेगा सहायक उपकरण वितरण , जानिए कब है कैंप

stmarysbarbigha.edu.in/

दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को मिलेगा सहायक उपकरण वितरण , जानिए कब है कैंप

 

शेखपुरा

 

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत संचालित अत्यंत महत्वपूर्ण एडिप एवं बायोश्री योजनाओं के तहत शेखपुरा जिले के दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

 

इस संबंध में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक अभिजीत सोनल ने जानकारी दी कि जिले के सभी छह प्रखंडों में पात्र लाभुकों के चयन हेतु परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

 

शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार है:

 

21 अप्रैल 2025: घाटकुसुंभा प्रखंड कार्यालय

 

22 अप्रैल 2025: चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय

 

24 अप्रैल 2025: शेखपुरा प्रखंड कार्यालय

 

25 अप्रैल 2025: अरियरी प्रखंड कार्यालय

 

26 अप्रैल 2025: शेखापुरसराय प्रखंड कार्यालय

 

28 अप्रैल 2025: बरबीघा प्रखंड कार्यालय

 

 

ये सभी शिविर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

 

सहायक निदेशक ने बताया कि पात्र लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, नेत्रहीन किट, कृत्रिम अंग आदि सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे।

 

पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज:

 

एडिप योजना के लिए:

 

दिव्यांगता प्रमाण पत्र (कम से कम 40%)

 

DSKSITI - Large

आय प्रमाण पत्र (आय 22,500 रुपये मासिक से कम)

 

आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र

 

पासपोर्ट साइज फोटो

 

मोबाइल नंबर

 

पिछले 3 वर्षों में केंद्र/राज्य सरकार या किसी संस्था से कोई उपकरण प्राप्त न किया हो

 

 

बायोश्री योजना के लिए (वृद्धजन):

 

उम्र 60 वर्ष या अधिक

 

आधार कार्ड (दो प्रति – पहचान व आय प्रमाण हेतु)

 

आय प्रमाण पत्र (आय 15,000 रुपये मासिक से कम)

 

पता प्रमाण पत्र

 

 

सहायक निदेशक ने eligible लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं।

 

 

-

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From