• Monday, 09 February 2026
Exclusive Video : पति बहुत दारू पीके मारपीट करो हो मुखियाजी, गांव में दारू बंद कराहो

Exclusive Video : पति बहुत दारू पीके मारपीट करो हो मुखियाजी, गांव में दारू बंद कराहो

Vikas

शेखोपुरसराय

पति दारु पीकर लगातार मारपीट करता है। और घर का अनाज भी बेचकर दारु पी रहा है। गांव में दारू बंद नहीं होने से दारु पीने का अवसर मिल रहा है । ऐसे में मुखिया के पास रोती बिलखती एक महिला फरियाद लेकर पहुंची। यह मामला शेखोपुरसराय के पांची गांव का है।

मुखिया के पास फरियाद लेकर गई महिला दिनेश प्रसाद की पत्नी है। महिला ने बताया कि पति लगातार दारू पीता है और घर में सभी के साथ मारपीट करता है। घर का अनाज भी दारू बेचने वाले को दे देता है।

इसे पूरा परिवार परेशान है।

मुखिया के पास महिला किसी तरह से गांव में दारू के धंधे को बंद कराने की गुहार लगाने पहुंची है।

DSKSITI - Large

मुखिया ने बताया कि गांव में कई घरों में देसी दारू बनाने का कारोबार जमके होता है। उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दिए जाने पर औपचारिकता के रूप में छापेमारी की जाती है। कठोर कार्रवाई नहीं होने की वजह से गांव में दारू का धंधा बंद नहीं हो रहा। इसके वजह से कई घर उजड़ रहे हैं और लोग इससे काफी नाराज हुए हैं। गांव में दारू का कारोबार लगातार हो रहा है उन्होंने जिला प्रशासन से गांव में दारू के धंधे को बंद कराने की मांग की है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From