• Monday, 09 February 2026
गरीब सवर्णों को आरक्षण में उम्र सीमा में छूट देने की मांग को लेकर राजजपा का प्रदर्शन

गरीब सवर्णों को आरक्षण में उम्र सीमा में छूट देने की मांग को लेकर राजजपा का प्रदर्शन

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा समाहरणालय के पास राष्ट्रीय जन जन पार्टी के द्वारा गरीब सवर्णों को आरक्षण के तहत उम्र की सीमा में छूट देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल जी और प्रदेश प्रचारक मनोज राज के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

DSKSITI - Large

इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर गरीब सवर्णों को आरक्षण के तहत उम्र की सीमा में छूट देने की मांग की। साथ ही साथ नौकरी में आवेदन देने के दौरान शुल्क में भी छूट देने की मांग की। गोपाल जी ने बताया कि गरीब सवर्णों को कोरोना काल से काफी नुकसान हुआ है और सरकारी नौकरियों में आवेदन देने के लिए इन्हें उम्र की सीमा में कोई छूट नहीं दी जाती है ना ही इस शुल्क में भी कोई छूट मिलता है। अतः इसको लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी से जुड़े अंशु कुमार, रितेश कुमार, गोपाल कुमार, बच्चों सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From