• Monday, 09 February 2026
होली की हुड़दंग ने ले ली एक युवक की जान

होली की हुड़दंग ने ले ली एक युवक की जान

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा में होली के हुड़दंग ने एक युवक की जान ले ली। होली के हुड़दंगयों के द्वारा फेंके गए कीचड़ से बचने के लिए बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से भागने के क्रम में पोल में टकरा गया और उसकी जान चली गई। मृतक युवक की पहचान पटना के बिहटा निवासी विकास कुमार के रूप में की गई। घायल युवक हर्ष कुमार बताया जा रहा है। दोनों युवक जमुई जा रहे थे।

DSKSITI - Large

जबकि एक युवक गंभीर रूप से पटना रेफर किया गया है। उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है । यह हादसा शेखपुरा बरबीघा रोड में बीहटा गांव के पास हुई। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि बिहटा गांव के पास बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे इसी क्रम में कीचड़ फेंक रहे युवकों ने बाइक सवार पर कीचड़ फेंकी जिससे बचने के दौरान युवक बाइक सवार पोल से टकरा गया मौके पर ही एक की मौत हो गई। जबकि एक को पटना रेफर किया गया है। लाश को सदर अस्पताल शेखपुरा में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From