Breaking News: अभी अभी ट्रेन से कटकर महिला की हो गई मौत। स्टेशन पर मातम
शेखपुरा। उत्तम कुमार की रिपोर्ट
शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर अभी अभी एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हालांकि ट्रेन से कटने की कारणों का पता अभी तक नहीं लग पा रहा है लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो ट्रेन से उतरने के क्रम में महिला ट्रेन के नीचे आ गई और इसी के क्रम में कटकर उसकी मौत हो गई। घटना गया हावड़ा एक्सप्रेस से घटी।

इस संबंध में आदर्श थाना अध्यक्ष नवीन कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शेखपुरा स्टेशन के आउटर पर एक महिला के ट्रेन से कटने की खबर मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को जप्त करने का काम में जुट गई है।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो रही है। हालांकि महिला की पहचान को लेकर पुलिस अपना प्रयास कर रही है।
बता दें कि यह मामला शेखपुरा रेलवे स्टेशन के आउटर पर घटी है। महिला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर जुट गए हैं।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!