• Wednesday, 25 February 2026
SP सर, दबंग को पकड़िए, मजदूरी मांगने पर गोली चलाया और मारपीट भी किया

SP सर, दबंग को पकड़िए, मजदूरी मांगने पर गोली चलाया और मारपीट भी किया

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा पुलिस अधीक्षक दयाशंकर से गुहार लगाने के लिए आज बड़ी संख्या में दलित परिवार के लोग पहुंचे । लोगों का आरोप है कि दबंगों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है। मारपीट की घटना मजदूरी मांगने पर किया गया और गोली भी चलाई गई। इस गुहार को लेकर सभी लोग पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के आवास पर पहुंचे हैं। यह मामला शेखपुरा के एकसारी गांव से जुड़ा हुआ है।

इस मामले में गोपाल पासवान, मनोज, गणपत, मनीषा कुमारी इत्यादि के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी और गोलीबारी भी किया गया था । मारपीट करने का आरोप उत्तम यादव, सूरज यादव, राकेश यादव, राजीव यादव, श्रीकांत यादव इत्यादि पर लगा था। वहीं इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। जबकि आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर गुहार लगाने के लिए सभी पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक के आवास पर पहुंचे हैं। उधर पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like