• Saturday, 27 April 2024
Cpiml: किसानों के लिए कई पार्टी मिलकर दे रहे हैं धरना, जानिए

Cpiml: किसानों के लिए कई पार्टी मिलकर दे रहे हैं धरना, जानिए

DSKSITI - Small

चेवाड़ा।

किसानों की समस्या को लेकर विभिन्न पार्टियों के द्वारा संयुक्त रुप से धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है। शनिवार को चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी, सीपीएम, समाजवादी पार्टी के द्वारा धरना दिया गया।

इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार विजय ने कहा कि किसान आज खेती को छोड़ रहे हैं क्योंकि खेती करना घाटे का सौदा ही नहीं भूखों मरने के समान हो गया है। उन्होंने कहा कि खेती करने से किसान को दो वक्त की रोटी तक ठीक से नहीं मिलती वैसे में किसान खेती करके क्या करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो खरीद का समर्थन मूल्य जारी करती है परंतु धान बेचने में किसानों को कितनी परेशानी होती है यह किसान ही जानते हैं। आज तक कितने किसानों का पैक्स में लाखों रुपए डूब गया परंतु पैक्स अध्यक्ष के द्वारा किसानों को पैसा नहीं दिया जाता। साथ ही किसानों के लिए नलकूप की व्यवस्था नहीं होने से सिंचाई न ही हो पाती और किसान को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि डीजल की कीमत ही बढ़ा दी गई है जिससे किसानों पर दोहरी मार पड़ी है।

किसने दिया धरना

यह धरना अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की ओर से चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर दिया गया। धरना की अध्यक्षता रामकिशुन सिंह तथा संचालन शालिग्राम यादव ने किया।

इन्होंने किया संबोधित

कमलेश कुमार मानव, सीपीएम के बिरवल शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, समाजवादी के विजय कुमार यादव, सोनी सिंह इत्यादि।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like