• Thursday, 16 October 2025
गुरूवार को मिले हैं अबतक के सर्वाधिक संक्रमित मरीज, गांव में कैंप लगाकर हो रहा कोविड-19 जांच

गुरूवार को मिले हैं अबतक के सर्वाधिक संक्रमित मरीज, गांव में कैंप लगाकर हो रहा कोविड-19 जांच

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक का सर्वाधिक कोविड-19 पॉजिटिव गुरुवार को पाया गया यह। आंकड़ा 71 का हो गया। जिले में गुरुवार को कुल 1326 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 1245 लोगों का रैपिट किट से जांच की गई। जिसमें 71 लोग पॉजिटिव मिले। वही नेट मशीन से जांच के लिए एक 51 लोगों का तथा पटना जांच के लिए भेजने के लिए 30 लोगों का सैंपल लिया गया।

DSKSITI - Large

गुरुवार को सबसे अधिक पॉजिटिव कोविड-19 के मरीज बरबीघा में मिले। बरबीघा में कुल 228 कोविड-19 की जांच में 24 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।अरियरी प्रखंड में 264 लोगों की जांच में 12 पॉजिटिव मिले। चेवाड़ा में 134 में पांच पॉजिटिव मिले। घाटरकोसुंभा में 81 में पांच पॉजिटिव मिले। शेखोपुर सराय में 182 में आठ पॉजिटिव मिले। शेखपुरा सदर प्रखंड में 353 लोगों की जांच की गई जिसमें 17 पॉजिटिव मिले।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From