![न्यायालय कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, राज्यस्तरीय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज](https://sheikhpuranews.com/public/default-image/default-730x400.png )
न्यायालय कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, राज्यस्तरीय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
![stmarysbarbigha.edu.in/](https://sheikhpuranews.com/public/images/20250120195245-snews-14.webp)
न्यायालय कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, राज्यस्तरीय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
शेखपुरा।
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय संघ के राज्यस्तरीय चुनाव को लेकर न्यायालय कर्मचारियों में उत्साह और सरगर्मी बढ़ गई है। इसी क्रम में व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायालय कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 दिसंबर को पटना में होने वाले बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय संघ के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
चुनाव में जिले से चार सदस्यों को मतदान के लिए भेजा जाएगा, जिन्हें स्थानीय संघ द्वारा नामित किया गया है। संघ के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने जानकारी दी कि आम सहमति से चार सदस्यों के नाम तय किए गए हैं। इन सदस्यों में संघ के सचिव कुमार मंजेश, मीडिया प्रभारी अजीत कुमार, आदित्य कुमार, और अमित कुमार शामिल हैं। ये सभी 26 दिसंबर को पटना जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
राज्यस्तरीय पदों के लिए नामांकन दाखिल
संघ के सचिव कुमार मंजेश ने बिहार राज्य न्यायालय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं, मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने संगठनात्मक सचिव पद के लिए अपना नामांकन पत्र भरा है। संघ के कार्यकारिणी सदस्य आदित्य कुमार और प्रवक्ता अमित कुमार ने दोनों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है।
![DSKSITI - Large](https://sheikhpuranews.com/public/images/20250120195520-snews-47.webp)
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए कार्यों का जिक्र
कार्यकारिणी सदस्य आदित्य कुमार ने बताया कि संघ के सचिव और मीडिया प्रभारी ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए साइकिल भत्ता दिलवाने और न्यायालय परिसर में डाकघर एवं एटीएम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला न्यायाधीश को पत्र लिखा था। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यस्तरीय संघ में भी ये अपनी प्रमुखता से कर्मचारियों की समस्याओं को उठाएंगे।
राज्यस्तरीय चुनाव को लेकर न्यायालय कर्मचारियों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है, और सभी उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
![new](https://sheikhpuranews.com/public/images/20250120201547-snews-16.webp)
![SRL](https://sheikhpuranews.com/public/images/20250120195245-snews-14.webp)
![adarsh school](https://sheikhpuranews.com/public/images/20250120195552-snews-25.webp)
![st marry school](https://sheikhpuranews.com/public/images/20240512074004-snews-10.webp)
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!