• Friday, 12 September 2025
1100 कोविड-19 जांच में मात्र दो पॉजिटिव निकले

1100 कोविड-19 जांच में मात्र दो पॉजिटिव निकले

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में कोविड-19 के जांच में लगातार तेजी देखी जा रही है। जांच के काम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टारगेट निर्धारित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 का जांच करने का निर्देश दिया गया है। इसी निर्देश के आलोक में गुरुवार को कोविड-19 की जांच की गई।

DSKSITI - Large

ग्यारह सौ लोगों की जांच में मात्र 2 पॉजीटिव पाए गए । इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में बताया गया कि कोरोना की रफ्तार को देखते हुए जांच में शिथिलता नहीं की जा रही है। लगातार जांच का काम किया जा रहा है। गुरुवार को जांच में दो पॉजिटिव मिले हैं। शेखपुरा तथा बरबीघा से एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं।

बताया गया है कि 1100 जांच की गई जिसमें दो पॉजिटिव मिले हैं। शेखपुरा जिले में अब तक एक लाख लोगों का कोरोना जांच किया गया है। जिसमें 2800 पॉजिटिव पाए गए हैं। उसमें 2725 लोग ठीक हो चुके हैं। विभाग ने बताया कि को खतरे को देखते हुए जांच के काम करने के लिए सभी अस्पतालों को टारगेट दिया गया है। उस हिसाब से जांच की प्रक्रिया की जा रही हैं। शेखपुरा जिले में बढ़ते संख्या को देखते हुए जांच कर रहा है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या में भी सकारात्मक असर देखा जा रहा है। यहां 90% से अधिक लोग कोविड-19 से ठीक हो रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From