• Monday, 09 February 2026
कोरोना कहर : कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश

कोरोना कहर : कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश

Vikas

न्यूज़डेस्क

बिहार सरकार के कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र को भी 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश निर्गत किया गया है। यह आदेश श्रम मंत्रालय के अधीन संचालित बिहार कौशल विकास मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार के द्वारा निर्मित किया गया है।

DSKSITI - Large

आदेश में यह स्पष्ट कहा गया है कि कोरोना वायरस को लेकर 31 मार्च तक सभी कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र को बंद रखना है। बता दें कि बिहार सरकार ने यह आदेश निर्गत करते हुए सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इत्यादि को बंद रखने का आदेश निर्गत किया है। इसी के तहत कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र जहां बड़ी संख्या में युवा पढ़ने के लिए आते हैं उसे भी बंद रखने का आदेश निर्गत किया गया है। इस आदेश को निर्गत किए जाने के बाद जिला में संचालित सभी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। यह आदेश जिला अधिकारी सहित जिले के कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र के पदाधिकारी को भी भेजा गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From