 
                        
        एक ही गांव में फिर कोरोना विस्फोट: स्वास्थ्य विभाग हलकान,प्रशासन से मदद नहीं
 
            
                एक ही गांव में फिर कोरोना विस्फोट: स्वास्थ्य विभाग हलकान, प्रशासन से मदद नहीं
बरबीघा
शेखपुरा जिले के बरबीघा में सर्वा गांव में कोरोना विस्फोटक सामने आया है। बड़ी संख्या में यहां कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उधर मुखीया शंभु सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ सहित अन्य के द्वारा गांव वालों को टेस्ट के लिए निकालने में सहयोग नहीं करने की बात कही।
- अन्य प्रखंडों का अपडेट जारी है, देखते रहिए
स्वास्थ विभाग से जानकारी में बताया गया है कि यहां 170 लोगों का जांच किया गया जिसमें 32 पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को हुए जांच में बड़ी संख्या में पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि लोगों को घर से बाहर निकालने में स्वास्थ्य विभाग को काफी परेशानी हुई है।
कल भी यहां 27 लोग कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जानकारी में बताया गया है कि यहां बड़ी संख्या में पॉजिटिव है। अभी तक 500 लोगों की जांच में 57 लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं । 5000 की आबादी वाले इस गांव में सभी की जांच कर स्वास्थ सुविधा प्रदान करने की जरूरत है।
उधर पंचायत के मुखिया शंभू सिंह ने बताया कि इस गांव में कंटेनमेंट जोन बनाने की सुविधा अभी तक नहीं की गई है। गांव में भय का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिल रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से गांव में कंटेनमेंट जोन बनाकर स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है।
- PHC- REF HOSP BARBIGHA.
 ————————-
 13. 8. 2020
 ————————-
 TOTAL REG.. 335
 TOT TEST DONE..335
 TOTAL POSITIVE.. 36
- Phc Sheikhopursarai
 Rapid antigen test
 13/8/2020
 Registration for RAT—-216
 RAT conducted—-206
 Covid positive—-3
- Chewara
 Total registration 309
 Total test 309
 Positive 01
- Ariyari total
 registration 113
 Total test 104
 Positive 01
- PHC Ghatkusumbha,
 Date – 13.08.2020Village – ghatkusumbha, Total Registration – 115 
 Total Test – 107
 Positive – 8
 
                                
                                
                                                
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            