• Wednesday, 27 May 2026
कोरोना वायरस की वजह से 14 अप्रैल तक बढ़ाई गई स्कूलों की बंदी

कोरोना वायरस की वजह से 14 अप्रैल तक बढ़ाई गई स्कूलों की बंदी

Vikas

शेखपुरा

जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा कोरोनावायरस वैश्विक महामारी को देखते हुए 14 अप्रैल तक स्कूल, कोचिंग, कॉलेज इत्यादि की छुट्टियां बढ़ा दी है। इस आशय का पत्र निर्गत करते हुए कहा गया है कि कोरोनावायरस की समस्या की वजह से 31 मार्च तक पठन-पाठन को बंद किया गया था।

DSKSITI - Large

इस बंदी में स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान, आवासीय स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल सभी आ रहे थे। उसी को बढ़ाते हुए 14 अप्रैल तक बंदी किया गया है। किसी भी स्कूल, कोचिंग संस्थान, कस्तूरबा गांधी विद्यालय अथवा आवासीय विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य नहीं होगा। पठन-पाठन का कार्य करते पकड़े जाने पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From