• Monday, 09 June 2025
यूपी और बिहार में कांग्रेस अकेले चुनाव लडे : शाही

यूपी और बिहार में कांग्रेस अकेले चुनाव लडे : शाही

stmarysbarbigha.edu.in/

यूपी और बिहार में कांग्रेस अकेले चुनाव लडे : शाही

शेखपुरा

जिले के बरबीघा सीट से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता गजानंद शाही ने कहा कि कांग्रेस यदि बिहार और यूपी में अकेले चुनाव लड़ती है ,तब पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 24 एम एल सी सीट पर कांग्रेस के अलग लड़ने का फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि स्व इंदिरा गांधी ने अकेला चल की नीति शुरू की थी। उन्होंने कहा पूरे देश में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सांप्रदायिक ताकतों से लड़ सकती है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और संगठन के विस्तार पर जोर दिया।

वे अपने समर्थकों के साथ विभिन्न गांव का दौरा किया। इनके साथ शंभू सिंह , श्री महतो , गुलाम रब्बानी , विनोद कुमार , राजेंद्र सिंह सहित अन्य शामिल थे। पूर्व विधायक अपने दौरे के दौरान मालदह , कुटौथ , चरुआमा , लोदीपुर , सामस , तेउस सहित अन्य गांव पहुंचकर आम जनता से रूबरू हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From