• Tuesday, 10 February 2026
कॉलेज में छात्रों ने किया बवाल, प्रिंसिपल और सेक्रेटरी सह विधायक का पुतला फूंका…

कॉलेज में छात्रों ने किया बवाल, प्रिंसिपल और सेक्रेटरी सह विधायक का पुतला फूंका…

Vikas

शेखपुरा।

शेखपुरा के सुंदर सिंह कॉलेज में मेहुस में जमकर छात्रों ने बवाल किया। उपद्रव कर रहे छात्रों के द्वारा प्रिंसिपल डॉ राम प्रकाश सिंह एवं कॉलेज के सेक्रेटरी सह बरबीघा विधानसभा के विधायक सुदर्शन कुमार का पुतला फूंका।

पुतला फूंकने के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में काफी अनियमितता है तथा पुराने मद के जमा एक करोड़ रुपए निकाल लिए गए। इस संबंध में पुतला फूंक रहे गोपाल सिंह, टुनटुन सिंह इत्यादि ने बताया कि एक करोड़ की राशि अनियमित रूप से निकाली गई है।

साथ ही साथ कॉलेज में कई सारी अनियमितताएं है। परंतु कॉलेज के प्राचार्य और सिक्योरिटी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। इसी के आक्रोश में पुतला फूंका गया।

कई दिनों से हो रहा विवाद

उधर मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भी ग्रामीणों के द्वारा प्रिंसिपल चेंबर में जाकर प्रिंसिपल के साथ बात की गई तथा विवाद भी हुआ।

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज प्रबंधक समिति पर कब्जे को लेकर इस तरह का विवाद चल रहा है। इसके पीछे पूर्व सेक्रेटरी और पूर्व मुखिया जयराम सिंह की रणनीति के बारे में लोग बता रहे हैं।

डोनर को हटाने की साजिश

DSKSITI - Large

बताया जाता है कि डोनर होते हुए भी जय राम सिंह को कॉलेज के प्रबंधन से हटाने की साजिश के तहत प्रिंसिपल के द्वारा कई लोगों को गलत तरीके से कॉलेज के समिति में जोड़ लिया गया है। इसी को लेकर जमकर विवाद किया जा रहा है।

शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव

मंगलवार को शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव होना था और इसी बीच छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उपद्रव कर दिया गया।

अनियमितता नहीं

इस संबंध में प्रिंसिपल ने बताया कि अनियमितता जैसी कोई बात नहीं है।निकासी विधि सम्मत है। यह जानबूझकर कॉलेज के प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए उपद्रव किया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From